फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड हाल बेहाल

विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड हाल बेहाल
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में वीरवार रात शुरू हुई बर्फबारी का सिलसिला रुक-रुक कर रविवार शाम तक जारी रहा। पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जहां एक तरफ आम जीवन प्रभावित रहा। वहीं कड़ाके की ठंड ने हाल बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

राजोेरी जिले के बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी आदि तहसीलों के पीर पंजाल पहाड़ों पर लगातार रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ताजा बर्फबारी के चलते, पहाड़ी इलाकों में तो ठंड महसूस की जा रही है, जबकि बर्फ का असर राजोरी के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। शहर व आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबके पड़े हैं। आलम यह है कि आग का सहारा लेकर भी ठंड से नहीं बचा जा रहा है। बाजारों और सड़कों में करीब-करीब सन्नाटा पसरा रहा और लोग घर से बाहर नहीं निकले। साड़ी लागू में ताजा बर्फबारी के चलते बिजली बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पाली की भी बेशुमार किल्लत महसूस की जा रही है। पहाड़ी तहसील में कई अंदरूनी इलाकों जैसे कोटरंका से खवास, गदयोग, बडाल, बुद्धल से गब्बर, तरगायी, थन्नामंडी डीकेजी आदि सड़क मार्ग पर फिसलन के कारण यातायात ठप है। सभी की परेशानियों में बहुत अधिक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें