नौशेरा पुलिस ने नाके के दौरान मवेशिओ से लदे ट्रक को सीज किया
नौशेरा। पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करने वालों पर शनिवार को कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा की देखरेख में पुलिस ने राजल में नाका लगाया। चेकिंग के दौरान जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहे एक ट्रक को रोका गया। इस ट्रक में 17 मवेशी लदे पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद चालक मोहम्मद सफीर पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी दिगवार नूर कोरे और सहायक अली पुत्र लाल हुसैन निवासी पुराना किला तहसील आरएस पुरा जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया। नौशेरा के थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि नाके जारी रहेंगे। मवेशियों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद