फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मकान जलकर हुआ राख

विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान जलकर हुआ राख
विज्ञापन
राजोरी। जिले के दरहाल क्षेत्र में वीरवार देर रात को बिजली गिरने से कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में माल का काफी नुकसान हुआ है और पशुशाला में मौजूद 10 पशुओं की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार अक्सर अली के घर में रात करीब 10 बजे बिजली गिरने से अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, तब तक लकड़ी से बना कच्चा मकान जलकर राख का ढेर बन गया। इतना ही नहीं, घर के साथ एक पशुशाला में भी आग लगी, जिसमें 10 पशुओं की दम घुटने व झुलसने से मौत हुई, और कई अन्य पशु घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें