फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ पर भाई ने किया चाकू से वार

Mon, 28 Dec 2015 01:55 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अति व्यस्त पांजा चौक में रविवार की शाम को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक वाहन में छेड़छाड़ करने पर युवती के भाई ने आरोपी को चाकू से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी (राजोरी) राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि एक युवक बहन के साथ मेटाडोर से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था।

इसी दौरान वाहन में बैठे एक युवक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर युवती के भाई ने गुस्से में छेड़छाड़ करने वाले युवक पर चाकू से वार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश शर्मा के अनुसार घायल मोहम्मद शकील (निवासी चौधरीनाड़) के गले और बाजू में गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया है।

एसएसपी के अनुसार पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमला बोलने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की बहन को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें