फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
दबड ( नौशेरा) मे निकाली गई शौभायात्रा
विज्ञापन
नौशेरा। भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण दिवस लंबेडी आश्रम में धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री श्री मुकुंद चैतन्य बाल ब्रह्मचारी जी महाराज की देखरेख में उनके अनुयाई सत्संग भजन कर जमकर नाचे। वहीं, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी जी महाराज की देखरेख में ठाकुर द्वारा में विभिन्न झांकियां निकाली गईं। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की कथा भी सुनाई गई। रघुनाथ मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। कोरोना को देखते हुए इस बार यहां झांकी नहीं निकाली गई। इसके अलावा दबड में शोभायात्रा निकाली गई। काली माता मंदिर से शुरू होकर शाह जमाल कुलवंत चौक से होते हुए शोभायात्रा वापस काली माता मंदिर दबड पहुंची। एलओसी क्षेत्र झांगड में भी शोभायात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें