राजोरी । राजोरी के कालाकोट में 12 से 16 फरवरी 2025 तक दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आर्मी ग्राउंड, कालाकोट में दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगा।
इस बारे में श्री शिव मंदिर, कालाकोट में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्थान के प्रचारक मंडल स्वामी सुचेतानंद और स्वामी महेश्वरानंद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या एवं भारत की विख्यात मानस मर्मज्ञ साध्वी गरिमा भारती जी साध्वी मंडल के साथ इस कथा में भाग लेंगी।
भव्य आयोजन, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विचार-विमर्श
कथाव्यास के साथ अनेक साधु-साध्वियां मंच पर विराजमान रहेंगे और दिव्य संगीत के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेंगे। कथा का शुभारंभ प्रतिदिन पूजन-वंदन से होगा और समापन पावन आरती के साथ किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर की भी विशेष व्यवस्था की गई है।