फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: दो महीने से पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-चिल्ड्रन पार्क के सामने मेन सड़क जाम कर जल शक्ति विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कस्बे के वार्ड 2 में 2 महीने से पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने बुधवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने चिल्ड्रन पार्क के सामने मेन सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी। महिलाओं ने बर्तन खड़काकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि करीब 2 महीने से घरों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। जब कभी पानी आता है तो प्रेशर इतना कम होता है कि पानी टैंक तक पहुंचता नहीं। इस संबंधी कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजबूर होकर उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए सरकार जल शक्ति के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद एसएचओ राजोरी ऐजाज वाणी ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जल शक्ति के अधिकारियों से बातकर जल्द समस्या का समाधान करवाएंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें