सेना द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
नौशेरा। सेना की गढ़ी बटालियन ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के हिस्से के रूप में आस-पास के क्षेत्रों से शुरू होकर गांवों तक सफाई की गई। स्थानीय लोग भी इससे अछूते नहीं रहे। यहां तक कि वे अपने आप ही शामिल हो गए। बच्चों के साथ घर के कामों को छोड़कर सेना ने चौकी हंडन गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया। स्वच्छ परिवेश और कुशल अपशिष्ट निपटान की आवश्यकता को उजागर करने कर के सफाई अभियान के साथ साथ लोगों को जागरूक किया, सेना के समग्र प्रयास की सभी ने सराहना की।