नौशेरा। ऑपरेशन सद्भावना के तहत गढ़ी बटालियन, टिथवाल ब्रिगेड की तरपु से शुक्रवार को शाल एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहाड़ी, गुज्जर एवं बक्करवाल सहित स्थानीय लोगों में शाल एवं कंबल वितरित किया गया। इस दौरान सेना की गढ़ी बटालियन की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी ने सेना के प्रयास की सराहना की और कहा कि सेना के बीच विश्वास बढ़ता है, और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। संवाद