भारतीय सेना ने राजोरी सड़क दुर्घटना में चार घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। एलओसी के खोडीनाड़ इलाके में बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए चार यात्रियों को सेना ने समय पर उपचार प्रदान किया।
राजोरी के लंबीबारी निवासी अब्दुल सत्तार पुत्र कबीर हुसैन तीन अन्य लोगों के साथ मालवाहक वाहन जिले के नियंत्रण रेखा की सड़क पर चला रहा था, कि खोडीनाड़ में चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, और वह सड़क से नीचे गिर गया। इस हादसे में सभी घायलों को सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने बचाया और प्राथमिक उपचार दिया। बाद में घायलों को इलाज के लिए राजोेरी ले जाया गया। सेना द्वारा प्रदान की गई मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की और बताया कि यदि सेना समय पर प्राथमिक उपचार प्रदान कर उन्हें जीएमसी में शिफ्ट न करती, तो कोई भी हानि हो सकती थी।