नौशेरा के गांव चौकी मे महिलाओ ने सिलाई मशीने दी गई
नौशेरा। सेना ने महिलाओं को सिलाई के कौशल सीखने में सहायता करने के लिए एक कार्यक्रम में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र को पांच सिलाई मशीन प्रदान की। चौकी गांव में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य गांव की सरपंच सुरेश कुमारी के नेतृत्व में गांव के लोगों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण देना है। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए यह पहल महिलाओं के सिलाई कौशल को विकसित करने और उनके लिए रोजगार के अवसर खोलने में मदद करेगी। इस कदम की गांव के लोगों ने काफी सराहना की और सेना में उनके विश्वास को बढ़ाया।