नौशेरा। सीमा से सटे दूरदराज के इलाकों में सेना ने लोगों को जल संरक्षण के लिए टंकी का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन झंगर बटालियन ने किया। सीमावर्ती गांवों नंब, करहाली, शेर और मकरी के लोगों टैंक वितरित किए गए। पहले से ही पानी की कमी वाले क्षेत्र में जल संरक्षण संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई। संवाद