फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्रों में रहने बाले लोगों में बढ रही दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है। हालांकि दो दिन पूर्व ही सेना की कड़ी नाकेबंदी ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया, लेकिन सुंदरबनी सेक्टर के नियंत्रण रेखा के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों में इस बात को लेकर दहशत फैल ।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एक समय आतंक चरम पर था। उस समय बरसात के मौसम में जब मक्की की फसल ऊंची होती थी तो इस क्षेत्र से ही दहशतगर्दों की घुसपैठ बढ़ जाती थी। इस बार भी मक्की की फसल के बडे़ होने से पहले ही सुंदरबनी सेक्टर के साथ लगते नौशेरा सेक्टर के कलाल से एक साथ आतंकियों की घुसपैठ होने से आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। मक्की की फसल ऊंची होते ही दहशतगर्दों की घुसपैठ सुंदरबनी सेक्टर से बढ़ सकती है, जिसे लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों कें लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। 20 वर्ष पूर्व जब राज्य में आतंक वाद चरम पर था। उस समय सुंदरबनी सेक्टर से घुसपैठ होने के कारण कई बाद दहशतगर्दों ने लोगों के घरों में घुसकर, खाने की मांग करते रहे थे, जिस कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस बार बरसात के शुरू होने से पहले ही दहशतगर्दों की घुसपैठ की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें