नौशेरा। किसी चमकती चीज की सूचना पुलिस को मिलने पर नौशेरा के बरेरी गांव में सोमवार रात को तलाशी अभियान चलाया गया। ड्रोन की आशंका होने को लेकर पुलिस ने रात से सुबह तक पूरे इलाके की छानबीन की, लेकिन कुछ मिला नहीं। अंत में मंगलवार सुबह पुलिस ने तलाशी बंद की, तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, उस चमकती चीज का कोई सुराग नहीं मिला है। तलाशी अभियान खत्म होने के बाद लोगों का कहना था कि शायद वह चमकती चीज कोई टूटता तारा हो सकती है। संवाद