फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कालाकोट और बुद्धल के जंगलों को लगातार खंगाल रहे सुरक्षा बल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाकोट में आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की ओर से राजोरी के कालाकोट थाने के अंतर्गत कुछ जंगली इलाकों में शुरू किया गया तलाशी अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
सूत्रों के अनुसार रविवार शाम को कालाकोट थाने के अंतर्गत बेरवी गांव में दो से तीन आतंकियों के किसी स्थानीय निवासी के घर आने, वहां खाना खाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर उक्त गांव में सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से कॉर्डन और तलाशी अभियान शुरू किया, जोकि सोमवार शाम को भी जारी था। सोमवार को सुरक्षा बलों ने बेरवी से लगते सलोकी, सियाल सुई, धर्मसाल, आदि वन क्षेत्रों में भी तलाशी जारी रखी। अभियान मे सेना और पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। लेकिन, फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिले के बुद्धल थाने के बहरोट और आसपास के जंगलों मे भी आतंकियों की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें