फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: गोला बारूद मिलने पर सुरक्षाबलों ने बढ़ाई सतर्कता, जंगल खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
-आतंकियों की तलाश में डॉग स्क्वायड और ड्रोन की ली जा रही मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। कालाकोट के बाजीमाल में लश्कर कमांडर कारी और उसके साथी को ढेर करने के बाद से जिले में सुरक्षाबल संयुक्त तलाशी अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार व शनिवार को थन्नामंडी के जंगलों से हथियार और गोला बारूद मिलने पर सुरक्षाबलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को कंडी, बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, मंजाकोट और कालाकोट के जंगल खंगाले गए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जंगली क्षेत्रोें में बनी प्राकृतिक गुफाओं में आतंकी छिपे हो सकते हैं। उनको ढेर करने के लिए सेना, पुलिस की एसओजी, सेना के पैरा कमांडो और सीआरपीएफ जंगल खंगाल रहे हैं। सुरक्षाबल लोगों के घरों में भी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में छिपे आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं, जिसके चलते सुरक्षाबलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। आतंकियों की तलाश में डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद भी ली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें