फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सईद के निधन से रियासत को क्षति

Fri, 08 Jan 2016 01:30 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुंछ इकाई ने विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे, जिला अध्यक्ष शमीर डार, युवा प्रधान तनवीर, एमएलसी यशपाल शर्मा, शमीम गनेई की मौजूदगी में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस जिला इकाई ने भी मुख्यमंत्री सईद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, संजीव, अभिनव, चौधरी अब्दुल गनी, ताज मीर, साबर बिट्टा ने कहा कि सईद के निधन से पीडीपी ही नहीं बल्कि रियासत को बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है।

बार एसोसिएशन पुंछ ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत सीएम सईद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संजय रैना, अनुज कपूर, सतपाल शर्मा, मोहम्मद जमान आदि ने मौन रख कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


एबीवीपी की ओर से आयोजित शोक सभा में अमित गुप्ता, विकास, सौरभ, मिनाक्षी, आरुषि ने सीएम सईद के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। नेकां की ओर से आयोजित शोक सभा में प्रांतीय युवा प्रधान एजाज अहमद जान, बाग हुसैन, अब्दुल आहद ने सीएम सईद की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

डीसी मोहम्मद हारुण मलिक, विधायक चौ. मोहम्मद अकरम, विधायक जावेद अहमद राणा ने दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें