फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत बीजीएसबीयू ने शुरू किया कार्यक्रम
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय ने देश की आजादी के 75 साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए गतिविधियां शुरू की हैं। शारीरिक शिक्षा और खेल निदेशालय, बीजीएसबी विवि ने विवि के विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत खेल आयोजनों की श्रृंखला शुरू की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. अकबर मसूद ने एक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को झंडी दिखाकर रवाना किया। विवि के शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ के सदस्यों और विद्यार्थियों ने कोरोना नियमों को बनाए रखते हुए उत्साह और महान भावना के साथ इस आयोजन में जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई।
इस अवसर पर अकबर मसूद ने कहा कि फिट रहना मजबूत प्रतिरक्षा के निर्माण की कुंजी है, जो वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से लड़ने के लिए समय की आवश्यकता है। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय एथलीटों को बधाई देते हुए प्रो. ने कहा कि भारत ने ओलंपिक में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सात पदकों के साथ किया है, जिसमें एक स्वर्ण भी शामिल है। अकबर ने कहा कि देश का जीवंत लोकतंत्र, उद्यमी और प्रतिभाशाली युवा, सांस्कृतिक विविधता, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति भारत को एक महान राष्ट्र बना रही हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के डीन प्रो. जी एम मलिक, एसओईटी के डीन प्रो. आसिफ हुसैन, ओएसडी मो. राशिद चौधरी, संयुक्त रजिस्ट्रार सुनीत गुप्ता और विवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. परवेज आलम मौजूद रहे।
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत बीजीएसबीयू ने शुरू किया कार्यक्रम