बाबा गुलाम शाह बादशाह विवि में बैठक के दाैरान अधिकारी। संवाद
- फोटो : rajauri
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) ने पहली बार प्रशासनिक पदों के लिए रोटेशन नीति लागू की है। इस पहल का उद्देश्य संस्थागत दक्षता, पारदर्शिता और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देना है। नीति के तहत संकाय सदस्यों को एक निर्धारित अवधि के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे वे अकादमिक भूमिकाओं के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे। विवि के कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने कहा कि यह नीति प्रशासन में नवीनता लाएगी और नेतृत्व की भूमिकाओं में विविधता सुनिश्चित करेगी। संवाद