संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को राजोेरी मुख्य शहर क्षेत्र और आसपास के स्थानों में रूट मार्च किया।इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित अन्य केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
यह मार्च जिला पुलिस लाइन से शुरू हुआ और पांजा चौक, सलानी पुल, तारिक पुल, वर्कशॉप पुल, मुख्य बस स्टैंड, गुज्जर मंडी क्षेत्र से निकला। पुलिस के साथ-साथ अन्य बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस रूट मार्च का नेतृत्व किया। इसके साथ ही मार्च से पहले विशेष रूप से आतंकियों से निपटने के लिए और आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बल की एक सामान्य ब्रीफिंग भी की गई।