फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धल से कश्मीर तक निकलेगी सड़क

Mon, 25 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बुद्धल तहसील को शोपियंा के रास्ते से कश्मीर घाटी के साथ जोड़ने का मन रियासत की पूर्व सरकार बना चुकी है।
विज्ञापन


यदि राज्य में पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार का गठन होता है तो राजोरी बुद्धल को कश्मीर घाटी से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी। यह कहना है पूर्व सीएपीडी मंत्री एवं बुद्धल दरहाल के एमएलए चौधरी जुल्फिकार अली का।

पूर्व मंत्री ने अपने राजोरी दौरे के दौरान अमर उजाला के साथ की विशेष बातचीत में बताया कि बुद्धल को शोपियां के रास्ते से कश्मीर घाटी के साथ जोड़ने का सपना पूर्व सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद ने देखा था।
विज्ञापन


मुफ्ती चहते थे कि बुद्धल की पहाड़ियों से कश्मीर घाटी के लिए सड़क बनाई जाए। बुद्धल शोपियां सड़क मार्ग बिल्कुल मुगल रोड की तर्ज पर बनाने की मुफ्ती सईद की ख्वाहिश थी।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य में फिर से पीडीपी सरकार बनाती है तो बुद्धल-शोपियां सड़क मार्ग का काम शुरू करवाया जाएगा। बुद्धल-शोपियां सड़क मार्ग से जहां एक तरफ जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए एक ओर विकल्प खुल जाएगा, तो वहीं इस सड़क से बुद्धल जैसे पिछड़े क्षेत्र को भी विकास मिलेगा। बुद्धल तहसील के दर्जनों गांवों में रहने वाले लाखों लोगों के साथ-साथ पूरे जिले को इस सड़क से लाभ पहुंचेगा।

वहीं पूर्व मंत्री ने पीडीपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जन संपर्क कर जनता की परेशानियां सुनने की अपील की।

बैठक में उपस्थित पीडीपी के जिला अध्यक्ष एमएलए कमर चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुफ्ती सईद ने जनता को जो सपने दिखाए थे व जिस विश्वास के साथ जनता ने पीडीपी को वोट दिए थे, उस विश्वास को पूरा करना पीडीपी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए चौधरी ने कहा कि उनकी मौत से जो स्थान रिक्त हुआ है उसे कोई नहीं भर पाएगा। महबूबा मुफ्ती भी पीडीपी व राज्य की जनता को मुफ्ती सईद की तरह ही आगे लेकर चलने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें