नौशेरा। मुख्य बाजार से बस अड्डे तक जाने वाली सड़क के किनारे पर कुछ दिन पहले पानी की पाइप बिछाई गई। पाइप बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। सड़क पर गड्ढे के कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों व दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में डॉक्टर भुवनेश्वर शर्मा, सचिन कुमार, जसविंदर सिंह, सौरभ मैनी आदि ने कहा कि जल्द ही उक्त सड़क की मरम्मत कराई जाए। नौशेरा प्रशासन से मांग की जाती है कि उक्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए ताकि राहगीरों, दुकानदारों को मुश्किल का सामना न करना पड़े। संवाद