फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजाबांई ठिचका स्योट जाने बाली सडक की हालत खस्ता लोग परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बैरीपतन तहसील के गांव बाजाबांई से ठिचका स्योट जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कहना है कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से उक्त सड़क का निर्माण दो वर्ष से कराया जा रहा है, लेकिन विभाग की धीमी कार्य प्रणाली के कारण इतनी खराब हो चुकी है कि अब लोगों पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, कस्तूरी लाल, अशोक कुमार, बाबू राम, लोक राज राजेंद्र कुमार आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क के निर्माण कार्य में ढिलाई बरतने के कारण सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण बरसात के कारण सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। उक्त मार्ग से वाहनों को ले जाने में परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें