नौशेरा। नौनयाल गैरीफ से जाने वाला लगभग चार किलोमीटर मार्ग की बदहाल है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंच पूरन सिंह, ब्रिज लाल, सुभाष चंद्र, पवन कुमार, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि यही मार्ग गुरु रविदास मंदिर जाता है। इसी रास्ते बच्चे पढ़ाई करने जाते हैं। इस मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की जाती है कि इस मार्ग को पक्का किया जाए। संवाद