राजोरी। मंजकोट थाने के तहत काकोड़ा क्षेत्र में शनिवार शाम को वाहन पलटने से दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ब्रेजा कार (जेके11एच-6455) राजोेरी से मंजाकोट की ओर आते समय मंजाकोट के काकोड़ा के पास 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी राजोेरी में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान काकोड़ा निवासी मोहम्मद अयाज पुत्र मोहम्मद जफर और महरीश पुत्री जुल्फकार के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद