फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस पलटी, 24 यात्री मामूली रूप से घायल

विज्ञापन
मंजाकोट जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी से मंजाकोट जा रही मिनी बस राजोरी के पुराने बस अड्डो से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे पलट गई। जिससे उसमें सवार 24 यात्री मामूली रूप घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मिनी बस नंबर-जेके 11- 3935 शाम करीब छह बजे राजोरी से मंजाकोट जा रही थी। पुराने बस अड्डे से निकल कर बस पांच सौ मीटर दूर ही पहुंची कि एक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी राजोरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को छुट्टी दे दी गई और कुछ का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
लोगों ने किया प्रदर्शन
हादसे के बाद घायलों के परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां का मोड़ काफी बदहाल है और सड़क भी जर्जर है। इसे सुधारने की मांग को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई गई। लोगों ने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर सड़क की मरम्मत कराई जाए।
------
राजोरी और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
राजोरी। शुक्रवार शाम करीब सवा पांच राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत बन गई और वे घरों से निकल कर बाहर आ गए। काफी देर इंतजार के बाद लोग घरों के अंदर गए। साथ ही वे फोन करके अपने सगे संबंधियों का हाल चाल जानने लगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें