राजोरी। जिल में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। जहां डीडीसी चेयरमैन नसीम लियाकत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और डीसी विकास कुंडल, एसएसपी मोहम्मद असलम की उपस्थिति में परेड की सलामी ली। जेकेएपी, सीआरपीएफ, जेके कार्यकारी पुलिस, जेके पुलिस बैंड के अलावा विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। डिप्टी एसपी जहीर अब्बास ने हिस्सा पुलिस को लीड किया। चेयरमैन ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों को उनके सर्वोच्च बलिदानों के लिए श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। उन्होंने राजोेरी के उन सभी शहीदों को भी याद किया, जिन्होंने राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई। जिले के अन्य तहसील मुख्यालयों के अलावा दूरदराज के सभी इलाकों में भी कार्यक्रम करवाए गए।