मंजाकोट के रेड जोन बनाए गांव में नहीं दिखा लॉकडाउन का असर सरोला गांव से निकलकर कई लोग पहुंचे दरहाल गाव। संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी राजोरी के मंजाकोट तहसील के गांवों में प्रशासन ने यह देखकर रेड जोन घोषित किया था क्योंकि वहां के एक डाक्टर में कोरोना के पॉजिटिव सिम्टम्स पाए गए थे। प्रशासन द्वारा रेड जोन घोषित करने के बाद गांव में कड़ी पाबंदियां लगा गई थी और किसी तरह की भी गतिविधि पर रोक के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रविवार को लोगों की वहां पर आवाजाही देखी गई। बताया जा रहा है कि मंजाकोट तहसील के सारोला गांव जिसको रेड जोन घोषित किया गया था, वहां से कुछ लोग दरहाल तहसील के बड़ी दरहाल नामक गांव में में पहुंचे जहां पर उन्होंने किसी परिजन की मौत में शामिल होना था। सरोला गांव के कुछ लोगों ने अपनी व अन्य लोगों की जान की परवाह किए बिना पैदल सफर किया और घंटों चलने के बाद दरहाल के गांव में पहुंचे जिसके बाद दरहाल में सनसनी फैल गई। दरहाल के तहसीलदार अनिल सिंह ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन डीसी व एसएसपी को दी। पुलिस ने तुरंत मंजाकोट के गांवों में नाकाबंदी कर दी जहां से लोग दरहाल पहुंचे थे। एडीसी राजौरी शेर सिंह ने बताया कि मंजाकोट में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को कड़े निर्देश दिया गया है कि rकिसी भी कीमत पर किसी भी व्यक्ति को वहां से बाहर नहीं आने दिया जाए और इस निर्देश का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा गया है