बुद्धल में एटीएम मशीन में सेंधमारी के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोेरी
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने राजोेरी ज़िले के बुद्धल इलाके में जम्मू और कश्मीर बैंक के एटीएम में सेंधमारी के प्रयास का मामला सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार
7 अप्रैल 2021 को जेके बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बुद्धल पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि कुछ अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर एटीएम मशीन के केबिन में घुस कर मशीन से रुपए चोरी करने के प्रयास में एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इसके आधार पर एसएचओ पुलिस स्टेशन बुद्धल इंस्पेक्टर मुस्ताज चौधरी के नेतृत्व वाली टीम द्वारा जांच शुरू की गई थी। । सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की गई और कई संदिग्धों को हिरासत मे लेकर कर कड़ी पूछताछ की गई। जांच के दौरान विकसित तथ्यों के आधार पर पुलिस पार्टी ने दो संदिग्धों मोहम्मद फारूक और अब्दुल अजीज दोनों निवासी डंडोत बुद्धल को गिरफ्तार किया। वहीँ उनके खुलासे के आधार पर अपराध के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं।
मामले में आगे की जांच जारी है।