फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोेरी: पशु तस्करी के प्रयास को पुलिस ने बनाया नाकाम, मुक्त कराए दस पशु, तस्कर फरार

Sat, 10 Apr 2021 04:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, राजोेरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस ने 10 पशुओं को ले जा रहे एक वाहन को जब्त कर पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम किया है। मुग़ल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर होने वाली पशु तस्करी के खिलाफ राजोेरी के थन्नामंडी इलाके में पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थन्नामंडी की एक पुलिस पार्टी गश्त पर थी। तभी बेहरोट क्षेत्र में एक वाहन को रोकने के लिए संकेत दिया गया। वाहन को रोकने के बजाय वाहन चालक ने पुलिस पार्टी से बचने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया। 

पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच करने पर पुलिस ने वाहन में 10 पशुओं को पाया। जिन्हें मुक्त कर चालक की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें