फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में 25 साल बाद पंचायत घर से हटा अवैध कब्जा

Fri, 12 Feb 2021 03:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
25 साल बाद पंचायत घर से हटा अवैध कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के राजोेरी में सरकारी अधिकारियों ने करीब 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक पंचायत घर से अवैध कब्जाधारियों को बाहर निकाल पंचायत घर खाली करवाया है। जानकारी के अनुसार डीसी राजोेरी राजेश कुमार शावन को स्थानीय लोगों ने शिकायत कर बताया था कि पंचायत घर पर अवैध कब्ज़ा है। जिसे जल्द हटाया जाये ताकि पंचायत घर को पंचायत सदस्य प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन


वहीं डीसी के सख्त निर्देश पर मंजाकोट में पंचायत घर डाबरोट से अवैध कब्जे हटाया गया और पंचायत घर को संबंधित गतिविधियों में आगे उपयोग के लिए भवन का कब्जा बीडीओ मंजाकोट को दिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि पंचायत घर 1998 से अवैध कब्जे में था जिस के चलते पंचायती कार्यों को करने मे दिक्क़ते उठानी पढ़ रही थी । बता दें कि ज़ब से राजेश कुमार शवन ने डीसी के पद का कार्यभार संभाला है, तबसे सरकारी कार्यालयोे पर अवैध कब्ज़े हटाने का कार्य ज़ोरो पर है । पिछले एक महीने मे ज़िले के विभिन्न इलाकों से करीब 5 सरकारी कार्यालो से अवैध कब्जे हटाये गए हैँ ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें