राजोरी में सुरक्षाबलों को मिली बहुत बड़ी सफलता.
नकद राशि व भारी हथियार गोला बारूद के साथ तीन संदिग्ध आतंकवादी किए गिरफ्तार.
- फोटो : Amar Ujala

रवि वर्मा
राजोरी।
राजोरी मे पुलिस और सेना को शनिवार सुबह तड़के उस समय बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार उनके पास से हथियार गोला बारूद बारूद और नकद राशि बरामद कर ली. जानकारी के अनुसार पुलिस और सेना को सूचना मिली थी कि शहर के गुर्दन वाला क्षेत्र में 3 लोग संदिग्ध गतिविधियों में घूम रहे हैं तभी पुलिस और सेना ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू कर के नाकाबंदी कर दी. प्राथमिक जानकारी के अनुसार सेना व पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकवादीयों को एक ठिकाने से गिरफ्तार किया. तीनों आंतकवादी कश्मीर घाटी के पुलवामा और शोपियां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीँ सुरक्षाबलों ने उनके कब्जे से दो एके 56 राइफल, 6 ak मैगज़ीन, 180 राउंड, दो पिस्टल, 3 पिस्टल मैगज़ीन, 30 पिस्टल राउंड, चार हैंड ग्रेनेड और एक लाख के करीब नक्द राशि बरामद की है. सूत्रों के अनुसार तीनों आतंकवादी हथियारों से लैस होकर राजोरी की ओर बढ़ रहे थे और राजोरी में खून खराबा करने की फिराक में थे. सूत्रों का मानना है कि तीनों आतंकवादी राजोरी में सेना और पुलिस के ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले कि वह अपने नापाक मंसूबों को कामयाब करते सेना व पुलिस ने धर दबोच लिया. इस मामले में तीनों से कड़ी पूछताछ जारी है