फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: संघर्ष विराम के बावजूद सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत

Fri, 16 May 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्कता के साथ अभी भी बंकरों में गुजार रहे रातें, कहा-पाकिस्तान पर भरोसा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। संघर्ष विराम के बावजूद राजोेरी के सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीण बंकरों में रातें गुजार रहे हैं। उनमें अभी भी दहशत है।लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
राजोेरी के नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव केरी के ग्रामीण ने बताया कि हमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। वह कभी भी गोलाबारी कर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए परिवारों के साथ सामुदायिक बंकरों में सोते हैं। ग्रामीणों ने बंकरों की कम संख्या पर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक बंकरों का निर्माण करना चाहिए। संघर्ष विराम के बावजूद ग्रामीण सतर्क हैं और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। सनद रहे कि मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को राजोेरी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार जरूरत के हिसाब से और बंकरों के निर्माण पर विचार करेगी।
राजोरी शहर और आसपास के गांवों में भी लोग बंकर बनाने कि मांग कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें