फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के मेहरा में दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका

Mon, 25 Sep 2023 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
-मेहरा, नगरोटा और कोटधड़ा के जंगल खंगाले, लोगों से भी की पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। शहर राजोरी से सटे मेहरा में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। बढ़े पैमाने पर कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि मेहरा पंचयात के नायब सरपंच के घर के पास दो संदिग्ध लोगों को घूमते देखा गया। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने घेराबंदी कर मेहरा, नगरोटा, कोटधड़ा के जंगलों में तलाशी शुरू कर दी। संदिग्धों की तलाश में चप्पा-चप्पा खंगला। लोगोें से भी पूछताछ की। रात से शुरू सर्च ऑपरेशन रविवार देर शाम खबर लिखे जाने तक जारी था। वहीं, संदिग्ध देखे जाने के बाद से इलाके में डर का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें