फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सिख समाज ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को राजोरी में प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

तड़के पांच बजे राजोरी के मुख्य बाजार में स्थित ऐतिहासिक छटी पादशाही गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकली और विभिन्न मार्गों से होते हुई वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार निर्माण सिंह ने बताया की इस बार भी कोविड एसओपी का पालन करके प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। शनिवार को दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई है। यह सिलसिला गुरुपर्व तक जारी रहेगा। वहीं, कमेटी के वर्तमान प्रधान सरदार जसवीर सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 19 नवंबर को है। प्रभात फेरियों का सिलसिला 18 नवंबर तक चलेगा। छटी पादशाही गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल में कीर्तन दरबार के साथ लंगर हॉल में लंगर लगाया जाएगा। रागी जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे और गुरु नानक देव जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें