फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी जिलों में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। एडीजीपी मुकेश सिंह ने अपने दो दिवसीय राजोेरी-पुंछ दौरे पर दोनों जिलों में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। दोनों जिलों के एसएसपी से चर्चा के बाद सुरक्षा और अपराध मामलों पर आवश्यक निर्देश जारी किए। एडीजीपी के साथ डीआईजी राजोेरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थे। एडीजीपी मंगलवार को जिले में तैनात सिविल, पुलिस, सेना और सीएपीएफ के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। खुफिया एजेंसियों ने सीमावर्ती जिलों में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य से अवगत कराया। उन्होंने सीमा पर आतंकवादियों और उनके आकाओं द्वारा सुरक्षा स्थिति और विध्वंसक कृत्यों से निपटने के लिए सामूहिक उपायों पर जोर दिया। उच्चाधिकारी ने पुंछ-राजौरी में हालिया मुठभेड़ के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी अभियानों पर विशेष जोर देने के साथ सीएपीएफ के साथ समन्वय में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। आतंकी यहां शांतिपूर्ण माहौल को सामान्य जनजीवन में खलल डालने के लिए बार-बार नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। एडीजीपी ने कहा कि इस तरह की गलत कोशिशों से सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारियों को ओजीडब्ल्यू, शरारती तत्वों और उपद्रवियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें