सुंदरबनी। नगर के साथ लगते गांव मल्लाड़ा के एक युवक के खाते से ऑनलाइन ठगी से दस हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक बलवंत राज पुत्र इच्छर दास ने किसी अज्ञात नंबर से आए फोन पर उससे जम्मू-कश्मीर बैंक खाते की डिटेल ली गई। लेकिन कुछ ही समय बाद उसके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए। बलवंत राज ने इसकी जानकारी बैंक शाखा को दी और खाते को बंद करवा दिया। बैंक अधिकारियों ने खाते से पैसे निकलने की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया है।