राजोरी। कृषि विभाग ने थन्नामंडी की विभिन्न पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने करने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न प्रकार की सब्जी की पनीरी और बीज वितरित किए। लोगों को बताया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा सब्जियां उगाएं, ताकि उनका कारोबार बढ़ सके। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। आश्वासन दिया कि विभाग जम्मू संभाग में विभिन्न सुविधा केंद्रों पर किसानों की उपज के विपणन में सहायता करेगा। कृषि अधिकारी ने किसानों को विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत कराया।