रंगमंच थियेटर ग्रुप राजोेरी और सेवियर ब्लड डोनर्स जेएंडके ने लगाया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। रंगमंच थियेटर ग्रुप राजोेरी ने सेवियर ब्लड डोनर्स जेएंडके के सहयोग से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। वहीं, 22 युवाओं ने रक्तदान किया, जबकि 40 युवाओं ने रक्तदान के लिए नाम दर्ज करवाया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की आवश्यकता वाले वंचित रोगियों की सहायता करना और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। आयोजकों ने बताया किया रक्तदान से अनगिनत लोगों की जान बच सकती है। इस मौके पर जीएमसी राजोेरी के प्रशासन ने रंगमंच थियेटर ग्रुप राजोेरी के निदेशक/संस्थापक, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और रंगमंच में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रो. विशाल पहाड़ी व सेवियर ब्लड डोनर्स जेएंडके के अध्यक्ष एजाज सिद्दीकी के प्रयास की सराहना की।
इस मौके पर विभाग के विक्रांत इत्तन वर्मा, अतीक मिर्जा और विशाखा शर्मा आदि मौजूद रहे।