राजोरी । राजोरी के अल्फा गेट निवासी सैन्य जवान की मेरठ में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजोेरी के अल्फा गेट पंज पीर निवासी गुरमीत सेना में थे और राजोेरी के अल्फा गेट पजंपीर के रहने वाले थे और इस वक्त मेरठ में तैनात थे। गुरमीत की ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर अल्फा गेट राजोेरी पहुंचते ही क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। दोपहर बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद