राजोेरी। राजोेरी में अवैध रूप से देसी शराब बनाने और बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रभारी पुलिस पोस्ट चिंगस के नेतृत्व में चिंगस चत्यार पुलिस चौकी की एक टीम राजोेरी के अंद्रोला, करदेनू गांव में गश्त पर थी। उन्होंने करदेनू निवासी जोगिंदर नाथ को रोका। उसके घर की तलाशी ली तो उसने अवैध शराब को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लीटर अवैध शराब की खेप बरामद की। और तलाशी ली तो 90 लीटर लाहन बरामद हुई, जिसे नष्ट कर दिया गया।