राजोरी। रियासी के पौनी इलाके में यात्रियों की बस पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में जिले के कुछ हिस्सों में तलाशी अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकी राजोेरी के गांवों और जंगलों की ओर भाग सकते हैं। तलाशी अभियान में सेना, पुलिस, पैरा कमांडो और सीएपीएफ की संयुक्त टीमें ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से गांवों और घने जंगलों को खंगाल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।