फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी हादसा: दीवार गिरने से घायल नाबालिग ने GMC जम्मू में तोड़ा दम; इलाज के दौरान बच्ची की हुई मौत

Mon, 05 May 2025 11:09 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी

सार

राजोरी के कप्पा खा इलाके में दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई नाबालिग बच्ची ने जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजोरी कप्पा खा में दीवार गिरने से घायल अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के कप्पा खा इलाके में दीवार गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक नाबालिग बच्ची ने आज जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जिले के ढन्नीधार कप्पा खा क्षेत्र में रविवार को एक विवाह कार्यक्रम के दौरान घर दीवार गिर गई। इससे मलबे के नीचे आने से करीब 22 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शाम को करीब आठ बजे कप्पा खा क्षेत्र के निवासी मोहम्मद अदरीस के घर से सुबह बरात गई थी और शाम को डोली वापस घर पहुंची थी।

उससे पहले करीब छह बजे के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद घर की दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार के ऊपर पाइपें रखी थीं और पाइपों के साथ टेंट बांधे गए थे। दीवार का मलबा और पाइपें मौजूद लोगों पर गिरा। इससे महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जीएमसी राजोरी पहुंचाया।
विज्ञापन


जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि जिन घायलों को यहां लाया गया है, उनमें से दो बच्चों की हालत नाजुक थी। एक को जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य सभी घायलों का उपचार जारी है और सभी की हालत स्थिर है।

चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार जीएमसी में लाए गए घायलों की पहचान साईंमा अख्तर, सरताल बेगम, मोहम्मद अयान, जेबा हयात, ताजीम अखतर, शबीन अख्तर, जमीला अख्तर, मोहम्मद ज़ुबैर, मुमताज बेगम, मरयम अख्तर, मुमताज कोसर, मनीजा अख्तर, अनाया कोसर, कादिर हुसैन, अबरार अमीन, मेहनज अख्तर, यास्मीन कोसर और रेहान खान के रूप में हुई
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान को प्यासा मारने की प्लानिंग: भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, किशनगंगा डैम से भी रोकने की है योजना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें