फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में आत्मनिर्भर भारत विधानसभा सम्मेलन करवाया

Tue, 04 Nov 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत विधानसभा सम्मेलन राजोेरी जिला अध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण, स्थानीय उद् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण, स्थानीय उद्योग विकास और राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता का आह्वान किया
विज्ञापन




राजोरी। राजोरी में सोमवार को आत्मनिर्भर भारत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर समुदायों को मजबूत बनाना था।
जिला अध्यक्ष देव राज शर्मा ने बताया कि सच्ची आत्मनिर्भरता तभी प्राप्त की जा सकती है जब प्रत्येक क्षेत्र सामाजिक रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो। उन्होंने स्थानीय उद्योगों को समर्थन देने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लोकल अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।महासचिव संजय शर्मा और पुष्पिंदर गुप्ता ने संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने, सामुदायिक जुड़ाव बढ़ाने और सामूहिक प्रगति को गति देने के लिए शक्ति केंद्र और मंडल-स्तरीय संरचनाओं को सुदृढ़ करने पर विचार रखे। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, शक्ति केंद्र प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, महिला प्रतिनिधियों और युवा स्वयंसेवकों ने हिस्सा। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया के आह्वान को दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें