राजोरी। जिले के कालाकोट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जट्टामल क्षेत्र में सोमवार शाम को संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र मे कुछ लोगों ने कुछ अजनबी लोगों को क्षेत्र में घूमते देखा इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बिना समय गंवाए सेना के साथ इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और सेना ने इलाके में चप्पे चप्पे को खंगाला। फिलहाल कोई संदिग्ध उनके हाथ नहीं चढ़ा। वहीं पुलिस ने कहा कि वह सतर्क रहें और किसी भी अजनबी को देखते ही तत्काल पुलिस को सूचित करें। संवाद