फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कथा सुनने से धुल जाती है मन की मैल

Sat, 06 Sep 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
नौशेरा रघुनाथ मंदिर में हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
नौशेरा। श्री रघुनाथ मंदिर नौशेरा में शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा ने सुबह आठ बजे हवन शुरू किया। इसके बाद दोपहर को हवन पूजन किया गया। रघुनाथ मंदिर पहुंचने पर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मौनी महाराज का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।मौनी महाराज ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से हमारे अंदर छिपी मैल धुल जाती है। इसलिए भगवान का भजन जरूर करें। सिमरन करने से मानव जीवन का कल्याण होता है। इसके बाद कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र सहनी, ब्राह्मण सभा के प्रधान सुखदेव शर्मा ने संगत का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें