मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करते राजोरी के विधायक। स्रोत : पार्टी
राजोरी। विधायक इफ्तिखार अहमद ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर निर्वाचन क्षेत्र और व्यापक पीर पंजाल क्षेत्र के विकास और कल्याण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इफ्तिखार अहमद ने पीर पंजाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए एक विशेष राहत पैकेज की वकालत की। उन्होंने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं, जिनका इस क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ा है इसके मद्देनजर वित्तीय सहायता, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे की बहाली की मांग की। संवाद