राजोेरी विधायक ने डाक बंगले में प्रमुख विभागों की प्रगति की समीक्षा कीफोटो
राजोेरी। विधायक इफ्तखार अहमद ने डाक बंगले में कृषि एवं संबद्ध विभागों, विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) और परियोजना विभाग के अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और आवश्यक सेवाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन पर चर्चा हुई। अहमद ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पूरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के जीवन में स्पष्ट सुधार के रूप में दिखना चाहिए। कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन और अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों ने विधायक को अब तक की प्रगति से अवगत कराया। संवाद