राजोेरी विधायक इफ्तखार अहमद ने राजोेरी ब्लॉक के मुबारकपुरा में नवनिर्मित पंचायत घर का उद्घाटन क
राजोेरी। विधायक इफ्तखार अहमद ने ब्लॉक के मुबारकपुरा में नवनिर्मित पंचायत घर का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि पंचायत घर मुबारकपुरा के लोगों का है और इसे सामुदायिक कल्याण और सहभागी शासन का केंद्र बनना चाहिए। विधायक ने ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों को इस संपत्ति का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उद्घाटन समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित कई लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विधायक और प्रशासन का आभार जताया। संवाद