श्रोत संवाद फोटो:- भारतीय सेना ने विभिन्न स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन की
नौशेरा। सेना ने नौशेरा के स्टूडेंट्स के लिए नौशेरा नॉलेज वॉरियर्स इंटर-स्कूल क्विज का आयोजन किया। इसका मकसद अकेडमिक एक्सीलेंस को बढ़ावा देना था।
इसमें नौशेरा के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। क्राइस्ट हाई स्कूल की नौंवी कक्षा की स्टूडेंट रागिनी ने कहा कि पहली बार था जब हमने इस तरह के इंटरैक्टिव इंटर-स्कूल क्विज में हिस्सा लिया। बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा के स्टूडेंट अरुण ने कहा कि हमें यह चैलेंज बहुत पसंद आया और हमने कई नई चीजें सीखीं। प्रतिभागियों ने बताया कि क्विज से उनका मनोबल बढ़ा और उन्हें अपनी पढ़ाई में और बेहतर करने की प्रेरणा मिली।